मात्रक (Unit)

किसी भी भौतिक राशि को मापने के लिए एक मान नियत किया जाता है, उसे ही मात्रक कहते हैं. जैसे, एक किलो चीनी तौलने के लिए एक किलो का जो बाट इस्तेमाल किया जाता है, उसका वज़न सभी जगह नियत होता है. इसलिए, इस 1 किलोग्राम का मान नियत किया हुआ है. इसे ही मात्रक कहते हैं. 
मात्रक दो प्रकार के होते हैं:
  • मूल मात्रक (Fundamental Units)
  • व्युत्पन्न मात्रक (Derived Units)

  • मूल मात्रक वे मात्रक हैं, जो अन्य मात्रकों से स्वतंत्र होते हैं. यानी, उन्हें एक-दूसरे से संबंधित या आपस में बदला नहीं जा सकता. 

  • मात्रक के कुछ गुण:
  • मात्रकों का परिणाम ऐसा होना चाहिए कि, राशि का संख्याक सामान्यतः ना बहुत बड़ा हो और ना बहुत छोटा.
  • वह पूर्णतः स्पष्ट और निश्चित रूप से परिभाषित हो. 

  • अलग-अलग चीज़ों के मापदंड की इकाई अलग-अलग होती है. जैसे, लंबाई का मात्रक मीटर है. भार का मात्रक न्यूटन और द्रव्यमान का मात्रक किलोग्राम होता है.

Comments

Popular posts from this blog

आयामी विश्लेषण (Dimension Analysis)

बल और जड़ता (Force and inertia)

गतिज घर्षण (kinetic friction)