Posts

Showing posts with the label Dimension

विमा ( Dimension)

विमा की परिभाषा: ●किसी भौतिक व्युत्पन्न राशि की विमा, वह घातें होती हैं जो उस व्युत्पन्न राशि को व्यक्त करने के लिए मूल राशियों पर लगाते हैं. ●किसी भौतिक व्युत्पन्न राशि का विमीय सूत्र वह व्यंजक होता है जो यह बताता है कि उस व्युत्पन्न राशि में कौन-कौन सी मूल राशियां किस-किस प्रकार शामिल हैं.  गणित और भौतिकी में, किसी भी वस्तु या दिक् ("स्पेस") के उतने विमा या डायमॅन्शन होते हैं जितने निर्देशांक ("कुओरडिनेट्स") उस वस्तु या दिक् के अन्दर के हर बिंदु के स्थान को पूरी तरह व्यक्त करने के लिए चाहिए होते हैं.  विमा और आयाम संस्कृत मूल के शब्द हैं. आयाम प्रचलित है जबकि विमा भौतिक शास्त्र में आयाम के पर्याय के रूप में मिलता है. विमा शब्द का उपयोग भौतिक विज्ञान तक ही सीमित है. लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई ये तीन विमाएँ हैं.  यान्त्रिकी में सभी भौतिक राशियों को विमाओं [L], [M] और [T] के पदों में व्यक्त किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, किसी वस्तु द्वारा घेरा गया आयतन उसकी दैर्घ्य, विस्तार और औच्च्य अथवा तीन दैर्घ्यों के गुणन द्वारा व्यक्त किया जाता है. इसलिए, आयतन का विमीय सूत्र = [L]...